दिल्ली के होटल में जले लोगों के लिए मुआवजे का ऐलान, घायलों से मिलीं CM रेखा गुप्ता
नई दिल्ली, जून 4 -- दिल्ली सरकार ने मालवीय नगर में होटल में लगी आग में मारे गए और घायल हुए लोगों के लिए मुआवजे की घोषणा की है। इससे पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने साकेत स्थित मैक्स अस्पताल का दौरा कर इस दुखद अग्निकांड में घायल हुए लोगों से मुलाकात की। उन्होंने घायलों और उनके परिवार वालों से बातचीत की। इसके अलावा डॉक्टरों से घायल लोगों के इलाज के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- दिल्ली सरकार वापस ले ली BnB पॉलिसी, मालवीय नगर हादसे 21 मौतों के बाद बड़ा फैसलामृतक के परिजनों को 10 लाख और घायलों को 5 लाख मुख्यमंत्री ने कहा कि अस्पताल अधिकारियों के समन्वय से घायलों के इलाज के खर्च की व्यवस्था की जाएगी, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि प्रत्येक मरीज को सर्वोत्तम संभव देखभाल मिले।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.