दिल्ली के हैदरपुर में झुग्गीवालों के लिए बनेंगे पक्के मकान, CM रेखा गुप्ता का ऐलान
नई दिल्ली, सितम्बर 25 -- दिल्ली के शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र के हैदरपुर इलाके में झुग्गियों में रहने वाले परिवारों के लिए सरकार पक्के मकान बनाएगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत हैदरपुर स्थित आयुर्वेदिक अस्पताल में निशुल्क मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का शुभारंभ करने के बाद यह बड़ी घोषणा की।दो चरणों में होगा पक्के आवासों का निर्माण मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान झुग्गीवासियों से संवाद भी किया। उन्होंने कहा कि पहले चरण में हैदरपुर क्षेत्र के एयू ब्लॉक और एओ ब्लॉक की झुग्गीवासियों के लिए आवास निर्माण के टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इन क्षेत्रों के आसपास स्थान चिह्नित कर जल्द ही आवास निर्माण का काम शुरू कराया जाएगा।सरकार का मकसद किसी को हटाना नहीं : सीएम दूसरे चरण में आयुर्वेदिक अस्पताल क्षेत्र की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.