जमशेदपुर, जून 3 -- जमशेदपुर। गर्मी में हीटवेव से बचाव में दिल्ली सरकार, जिला प्रशासन और राजस्व विभाग सिविल डिफेंस के साथ मिलकर अभियान चला रही है। इसमें टाटानगर रेलवे सिविल डिफेंस के इंस्पेक्टर (राष्ट्रपति से सम्मानित) संतोष कुमार ने भी भाग लिया। संतोष कुमार के अनुसार, गर्मी से बचाव में दिल्ली सरकार राहगीरो, ऑटो रिक्शा चालक, श्रमिको को टोपी-गमछा वितरण कर रही है। जबकि, कूलिंग जोन एवं कूलिंग शेड स्थापित किए गए हैं, जहां राहगीर, रिक्शा चालक, श्रमिक एवं अन्य जरूरतमंद नागरिकों के लिए छाया में बैठने की व्यवस्था होगी क्योंकि, पंखे, ठंडा पानी की भी व्यवस्था की गई है। यह भी पढ़ें- मेट्रो स्टेशन और बाजारों में सराकर ने बनाए कूलिंग जोन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...