दिल्ली के हर मकान और जमीन का डूपिक कार्ड बनेगा, नया एक्ट तैयार कर रही सरकार; क्या फायदे
नई दिल्ली, जुलाई 9 -- राजधानी दिल्ली में सभी मकानों, फ्लैटों एवं भूमि के डूपिक (दिल्ली अर्बन प्रॉपर्टी आइडेंटिटी कार्ड) बनाने के लिए दिल्ली सरकार नया एक्ट तैयार कर रही है। इस एक्ट के तहत प्रत्येक मकान मालिक को आधार कार्ड की तरह डूपिक कार्ड दिया जाएगा। इस कार्ड में मौजूद क्यूआर कोड में उस मकान से संबंधित सभी जानकारी उपलब्ध होगी। इतना ही नहीं, राजस्व विभाग के माध्यम से इन संपत्तियों से संबंधित सीमित जानकारी डीडीए, नगर निगम, एनडीएमसी, बिजली कंपनी, जल बोर्ड, बैंक और अदालत तक को मिलेगी। इससे दिल्ली में प्रॉपर्टी से संबंधित विवाद लगभग खत्म हो जाएंगे। यह भी पढ़ें- सावधान! दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर लाइसेंस वापसी के लिए करना होगा ये काम दिल्ली सरकार से जुड़े सूत्रों ने बताया कि राजधानी में लाखों संपत्ति हैं, लेकिन इनमें से एक बड़ी संख्या क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.