दिल्ली के हर्ष विहार के 36 परिवारों का अंधेरा दूर; वर्षों बाद मिला बिजली कनेक्शन
नई दिल्ली, मई 24 -- दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता के आदेश के बाद उत्तर-पूर्वी दिल्ली के हर्ष विहार इलाके के 36 घरों को उजाला नसीब हुआ है। सीएम रेखा गुप्ता के आदेश के बाद इन परिवारों को लगभग 8 साल के इंतजार के बाद बिजली के कनेक्शन देने के आदेश हुए हैं। सीएम ने रविवार को मुख्यमंत्री जन सेवा सदन में हर्ष विहार (गोकुलपुरी) के ए-3 क्षेत्र के उन 36 परिवारों से मुलाकात की। इन सभी को वर्षों के इंतजार के बाद पहली बार बिजली कनेक्शन देने के आदेश हुए हैं। इस अवसर पर परिवारों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया। परिवारों ने कहा कि लंबे समय से लंबित उनकी समस्या का समाधान होने से उनके जीवन में एक नई उम्मीद जगी है। इस मौके पर उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी भी मौजूद रहे। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि हर्ष विहार ए-3 क्षेत्र के इन परिवारों ने बिजली कनेक्शन के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.