दिल्ली के हरि नगर में महिला ने की खुदकुशी, पति से झगड़ा कर तीसरी मंजिल से लगाई छलांग
नई दिल्ली, जुलाई 8 -- दिल्ली के हरि नगर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने मकान की तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली है। महिला यहां किराए के मकान में पति और बच्चों के साथ रहती थी। जानकारी के मुताबिक, पति से झगड़े के बाद गुस्से में महिला ने यह खौफनाक कदम उठाया। महिला की पहचान 23 साल की लक्ष्मी के तौर पर हुई है। हादसे के बाद उसे तुरंत डीडीयू अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची तो पता चला कि उसे पहले ही अस्पताल ले जाया जा चुका है। लक्ष्मी के पिता ने बताया कि उसकी शादी राजेंद्र नाम के शख्स के साथ हुई थी। उसका एक बेटा भी है लेकिन साल 2023 में दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। इसके बाद लक्ष्मी दिल्ली के हरि नगर में C-237, तीसरी मंज़िल पर रह रही थी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.