नई दिल्ली, मार्च 3 -- बाहरी उत्तरी दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में मंगलवार सुबह एक रिहायशी मकान में छोटे एलपीजी सिलेंडर के विस्फोट से 2 बच्चों और 3 महिलाओं समेत सात लोग घायल हो गए। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि धमाका तीसरी मंजिल पर स्थित एक कमरे में हुआ, जहां किराएदार परिवार के चार सदस्य रहते थे।गैस सिलेंडर धमाके में 7 लोग घायल सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। आग पर जल्द काबू पा लिया गया और घायलों को तुरंत बुराड़ी स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार, तीसरी मंजिल पर मौजूद एक महिला और दो बच्चों सहित कुल पांच लोग सीधे विस्फोट की चपेट में आकर घायल हुए। वहीं, दूसरी मंजिल पर रहने वाली दो महिलाएं भी धमाके के असर से जख्मी हो गईं। यह भी पढ़ें- 2500 रुपये कब देगी दिल्ली सरकार? सीएम रेखा बोलीं- पहले पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.