दिल्ली के स्कूल में 12वीं की छात्रा ने की आत्महत्या, गार्ड रूम के पास जली हुई हालत में मिली
नई दिल्ली, अक्टूबर 24 -- दिल्ली में शाहदरा के कृष्णा नगर इलाके में स्थित एक सरकारी स्कूल में शनिवार को एक छात्रा ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि आज सुबह आग लगने की घटना के संबंध में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई थी। जिसके बाद कृष्णा नगर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, जहां स्कूल के गार्ड रूम के पीछे 12वीं कक्षा की लगभग 18 वर्षीय एक छात्रा जली हुई हालत में मिली। घटना की सूचना मिलने पर परिजन विद्यालय पहुंचे, और उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। वहीं मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच के दौरान, घटनास्थल और मृतका के स्कूल बैग से कुछ चीजें बरामद हुई हैं। साथ ही घटनास्थल का निरीक्षण करने और जरूरी सबूत इकट्ठा करने के लिए पुलिस और क्राइम टीम भी मौजूद हैं। पुलिस ने कहा कि इस घटना के कारणों की जांच की जा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.