दिल्ली, नवम्बर 4 -- दिल्ली के मयूर विहार स्कूल में एक दुखद घटना सामने आई है। यहां स्कूल में 9 साल की एक छात्रा की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि इस मामले में अभी किसी तरह की शिकायत नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 10 बजे पीसीआर पर एक कॉल आई। इसमें बताया गया कि मयूर विहार के लवली पब्लिक स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली एक बच्ची को निर्माण विहार के मलिक रेडिक्स अस्पताल में लाया गया है। कॉल पर बताया गया कि यहां पहुंचने से पहले ही बच्ची की मौत हो गई थी।अचानक बेहोश होकर गिरी थी इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस स्कूल पहुंची और स्कूल के सीसीटीवी कैमरे की जांच की। कैमरे की जांच के दौरान देखा गया कि बच्ची अचानक से बेहोश ...