नई दिल्ली, मई 29 -- मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को स्कूलों में स्वच्छता और मासिक धर्म स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कई अहम घोषणाएँ कीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली के सभी स्कूलों में स्वच्छ और सुव्यवस्थित शौचालय सुनिश्चित किए जाएंगे। साथ ही लड़के और लड़कियों दोनों के लिए नियमित हाइजीन जागरूकता कार्यक्रम और मासिक धर्म जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी स्कूलों में मेडिकल रूम और "मेनस्ट्रुएशन कॉर्नर" स्थापित किए जाएंगे, जहाँ सैनिटरी नैपकिन, इनरवियर और अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध होगी। स्कूलों के वॉशरूम में वेंडिंग मशीन लगाने की प्रक्रिया भी तेज की जाएगी।जल्द जारी होगा टोल-फ्री नंबर मुख्यमंत्री ने कहा कि एचपीवी वैक्सीनेशन का स्कूलवार डेटा एकत्र किया जाएगा और सरकारी स्कूलों क...