दिल्ली के स्कूलों में नौवीं के बच्चे अब चुन सकेंगे एडवांस्ड गणित और विज्ञान
नई दिल्ली, नवम्बर 19 -- अब तक नौवीं में सबके हाथ में एक ही किताब थी और एक ही पैमाना। अब राजधानी के जो बच्चे गणित और विज्ञान में थोड़ा और आगे जाना चाहते हैं उन्हें अपनी रफ्तार खुद चुनने का मौका मिलेगा। बिना नंबरों का बोझ उठाए। बिना पास होने की फिक्र के। दिल्ली के सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में नौवीं कक्षा के लिए एडवांस्ड गणित और एडवांस्ड विज्ञान लागू किया जा रहा है। ये दोनों विषय वैकल्पिक होंगे। यानी किसी पर कोई दबाव नहीं। जिसका मन हो वह चुने और जिसका न हो वह सामान्य पढ़ाई पर टिका रहे।किसके लिए है यह विकल्प शिक्षा निदेशालय का कहना है कि यह उन विद्यार्थियों के लिए है जो सामान्य पाठ्यक्रम से कुछ ज्यादा सीखना चाहते हैं। कक्षा में जिन बच्चों के सवाल अक्सर किताब से आगे निकल जाते हैं उनके लिए यह खास तौर पर काम का साबित हो सकता है। इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.