दिल्ली के सैदुलजाब में इमारत गिरने के मामले में बड़ा ऐक्शन, 2 बिल्डर और गिरफ्तार; हादसे में 6 लोगों की हुई थी मौत
नई दिल्ली, जून 10 -- दिल्ली पुलिस ने दक्षिण दिल्ली के सैदुलजाब में पिछले महीने गिरी एक बहुमंजिला इमारत के मामले में दो बिल्डरों को गिरफ्तार किया है। इस घटना में छह लोगों की मौत हो गई थी और आठ अन्य घायल हो गए थे। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि 30 मई को गिरी इमारत के मामले की जांच के बाद वसंत कुंज से अवनीश गुप्ता और मनीष खत्री को गिरफ्तार किया गया। साथ ही, यह भी बताया गया कि इमारत के निर्माण और उसकी बनावट (स्ट्रक्चरल) से जुड़े पहलुओं में इन दोनों बिल्डरों की भूमिका की जांच की जा रही है। इमारत का मालिक करमवीर पहले से ही पुलिस की हिरासत में है। साकेत मेट्रो स्टेशन के पास बनी यह बहुमंजिला इमारत 30 मई को गिर गई थी, जिसके बाद कई घंटों तक बड़े पैमाने पर बचाव अभियान चलाया गया था। इस घटना में छह लोगों की मौत हो गई और आठ लोग घायल हो गए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.