नई दिल्ली, नवम्बर 29 -- दिल्ली के सूखे पड़ चुके जलाशयों को पुनर्जनन देने के लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) एक महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रहा है। वसंत कुंज के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) से शुद्धिकृत अपशिष्ट जल को रंगपूरी गांव के एक सूखे तालाब तक पहुंचाने के लिए विशेष पाइपलाइन बिछाने का पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा। यह प्रयास हाल ही में जारी ड्रेनेज मास्टर प्लान का हिस्सा है, जिसका मुख्य उद्देश्य शहर के जलाशयों को पुनर्जनन देना और ग्राउंड वाटर को बढ़ाना है।क्या है पूरा प्रोजेक्ट? इस पायलट प्रोजेक्ट के तहत वसंत कुंज के ई-2 ब्लॉक स्थित एसटीपी से रंगपूरी गांव के खसरा नंबर 660 में स्थित एक सूखे तालाब तक डक्टाइल आयरन (डीआई) पाइपलाइन बिछाई जाएगी। फिलहाल यह तालाब साल के ज्यादातर समय सूखा रहता है। इस प्रोजेक्ट के लिए एक ठेकेदार नियुक्त किया ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.