दिल्ली के सीलमपुर में कारोबारी से लूट, डेढ़ करोड़ का सोना ले बदमाश फरार
राजन शर्मा, मार्च 24 -- दिल्ली के सीलमपुर इलाके में सोमवार रात को बदमाशों ने चांदनी चौक के एक स्वर्ण व्यवसायी और उनके पिता से करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोना और उनकी स्कूटी लूट ली। यह वारदात पुलिस उपायुक्त कार्यालय के पास हुई जहां पहले से घात लगाए बदमाशों ने उनकी स्कूटी को टक्कर मारकर विवाद शुरू किया और फिर स्कॉर्पियो सवार साथियों के साथ मिलकर लूटपाट की। वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की तलाश में जुटी है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली जिला पुलिस उपायुक्त कार्यालय और सीलमपुर पुलिस बूथ के पास सोमवार देर रात कार सवार बदमाशों ने एक कारोबारी से डेढ़ करोड़ से ज्यादा का सोना व स्कूटी लूट ली। वारदात के बाद आरोपी आराम से मौके से फरार हो गए। वारदात के कुछ ही देर बाद पुलिस को वारदात में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.