फरीदाबाद, जुलाई 22 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। दिल्ली में छात्र आंदोलन के दौरान हुए लाठीचार्ज के बाद फरीदाबाद पुलिस पूरे दिन सतर्क रही। दिल्ली के सीमावर्ती इलाकों में पुलिस ने पांच जगह नाकेबंदी कर सघन जांच अभियान चलाया, ताकि दिल्ली जाने वाले लोगों पर नजर रखी जा सके। इस दौरान पुलिस ने दिल्ली जाने वाले संदिग्ध वाहनों को रोककर उनकी तलाशी ली। पुलिस ने दुर्गा बिल्डर चौक, डीएनडी-केएमपी एक्सप्रेसवे के मीठापुर बॉर्डर, दिल्ली बदरपुर बॉर्डर के पास सराय ख्वाजा टोल नाका, प्रहलादपुर बॉर्डर और शूटिंग रेंज रोड पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया। इन नाकों पर बैरिकेडिंग कर वाहनों को रोककर सघन जांच की गई। विशेष रूप से दिल्ली जाने वाले वाहनों पर नजर रखी गई। सबसे अधिक सख्ती सराय टोल नाके, दुर्गा बिल्डर और प्रहलादपुर नाके पर देखने को मिली, जहां पुलिस ने पहचान और...