नई दिल्ली, अक्टूबर 8 -- दिल्ली के सीमापुरी इलाके में बुधवार को चार मंजिला इमारत गिरने के बाद इस हादसे में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। बुधवार को मलबे से तीन शव मिलने के बाद देर रात दो अन्य महिलाओं के शव भी मिले। जबकि घटनास्थल पर मलबा हटाने का काम अब भी जारी है। वहीं आसपास की इमारतों की जर्जर हालत को देखते हुए प्रशासन ने ढही इमारत के आसपास की 9-10 अन्य इमारतों को भी पूरी तरह से खाली करा लिया है। इस हादसे के बाद जब आसपास की इमारतों में रहने वाले लोग मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए पहुंचे, तो उस समय उन्हें सुखद आश्चर्य हुआ, जब उन्हें मलबे के अंदर तीन साल का एक बच्चा जीवित हालत में मिला। वह बच्चा अपनी दादी सलमा की गोदी में था और जोर-जोर से रो रहा था, वहीं उसकी दादी दर्द से बुरी तरह कराह रही थीं। जबकि बच्चे की मां का शव ...