नई दिल्ली, मार्च 19 -- दिल्ली के मंगलापुरी शमशान घाट पर जब एक के बाद एक नौ चिताएं लगाई गईं तो वहां मौजूद हर आंख नम थी और हर दिल भारी। वह घर जो कुछ घंटों पहले तक एक खुशहाल कुनबा था, उसके 9 लोग देखते ही देखते काल के मुंह में समा गए। यह दृश्य हर किसी के कलेजे को चीर देने वाला था। पालम इलाके में हुए अग्निकांड में 19 लोगों के परिवार में से नौ लोग मौत के मुंह में समा गए। वहीं, तीन गंभीर रूप से घायल हालत में अस्पताल में जिंदगी के लिए जंग लड़ रहे हैं। परिजनों ने देर शाम ही मंगलापुरी श्मशान घाट में सभी शवों के दाह संस्कार किए। इस दौरान परिवार के मुखिया राजेंद्र कश्यप कई बार शवों को चिताओं को देखते हुए बेहोश हो गए। इस दौरान परिजनों व स्थानीय लोगों ने उन्हें संभाला। स्थानीय लोगों ने बताया कि इलाके के हजारों लोगों की मौजूदगी में फैसला लिया गया कि सुब...