दिल्ली के सरिता विहार में भीषण सड़क हादसा, डंपर ने खड़ी गाड़ियों में मारी टक्कर; तीन की मौत
नई दिल्ली, सितम्बर 20 -- दिल्ली के सरिता विहार में भीषण सड़क हादसा हो गया है। यहां एक मीडियर साइज के ट्रक यानी डंपर ने एक खड़ी क्रेन और खड़े ऑटो में टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 3 लोग घायल बताए जा रहे हैं। जिस वक्त ये हादसा हुआ, उस वक्त ऑटो रिक्शा में सेफ सिटी प्रोजेक्ट (CCTV इंस्टॉलेशन) के कर्मचारी थे जो उस समय सीसीटीवी लगाने का काम कर रहे थे। बताया जा रहा है कि डंपर नोएडा की तरफ से आ रहा था। घटना रविवार सुबह 3 बजकर 20 मिनट की बताई जा रही है जब सरिता विहार की सड़क नंबर 13 पर डंपर ने खड़ी क्रेन और खड़े ऑटो पर टक्कर मार दी। हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान 32 साल के उमेश और 35 साल के प्रवीण के तौर पर हुई है। दोनों संगर विहार के रहने वाले थे। इसके अलावा 34 साल के सूरज की भी इस दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। वे किस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.