नई दिल्ली, जून 11 -- देश की राजधानी में STEM (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित) शिक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से दिल्ली सरकार सरकारी स्कूलों में साइंस स्ट्रीम की उपलब्धता बढ़ाने की तैयारी कर रही है। शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने बुधवार को बताया कि जिन स्कूलों में विज्ञान विषय की मांग अधिक है, वहां प्राथमिकता के आधार पर साइंस स्ट्रीम शुरू की जाएगी। यह फैसला शिक्षा मंत्री ने हाल ही में आयोजित 11 दिवसीय जिला संवाद कार्यक्रम के बाद लिया है। इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने स्कूल प्रमुखों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों से मुलाकात कर शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी चुनौतियों और सुझावों पर चर्चा की। बातचीत में यह मुद्दा प्रमुखता से सामने आया कि कक्षा 10 के बाद कई सरकारी स्कूलों में साइंस स्ट्रीम उपलब्ध नहीं है, जिससे विद्यार्थियों को कठिनाइयों का...