नई दिल्ली, जनवरी 9 -- नई दिल्ली, प्र. सं.। दिल्ली में जिलों की संख्या बढ़ाए जाने के बाद अब 13 मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी (सीडीएमओ) भी होंगे। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (डीजीएचएस) ने शुक्रवार को एक आदेश जारी कर 13 जिलों के सीडीएमओ भी नियुक्त कर दिए। दक्षिण पूर्व जिले के सीडीएमओ डॉ. धमेंद्र सिंह, बाहरी उत्तरी जिले की सीडीएमओ डॉ. सुधा गुप्ता होंगी। मध्य उत्तर जिले में डॉ. पुनीत हयांकी, दक्षिण पश्चिम में डॉ. अंजना कौशल, उत्तर पश्चिम में डॉ. रजनी सैनी, उत्तर पूर्व में डॉ. संदीप गौतम, पूर्वी जिले में डॉ. रेखा रावत, दक्षिणी में डॉ. रजनी बेला और पश्चिम जिले में डॉ. सुनीता प्रसाद सीडीएमओ होंगी। चांदनी चौक और नई दिल्ली की सीडीएमओ डॉ. नीता सिंगला, मध्य व उत्तरी जिले के सीडीओ डॉ. रितु चौधरी होंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.