नई दिल्ली, सितम्बर 23 -- कालकाजी के अष्ट कुंज पार्क में 17 साल की लड़की से सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद दिल्ली के एलजी तरनजीत सिंह संधू ने बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने पुलिस, एमसीडी और डीडीए के अधिकारियों के साथ बैठक कर दिल्ली के सभी पार्कों का एक हफ्ते में सुरक्षा ऑडिट करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पार्कों के आसपास 'पिंक पुलिस की तैनाती करने को कहा है। उपराज्यपाल कार्यालय ने एक्स पर अपने एक पोस्ट में बताया कि एलजी तरनजीत सिंह संधू ने लोक निवास में दिल्ली पुलिस कमिश्नर, एमसीडी कमिश्नर और डीडीए के वाइस चेयरमैन से मुलाकात की। उन्होंने निर्देश दिया कि एक हफ्ते के भीतर दिल्ली के सभी पार्कों का व्यापक सुरक्षा ऑडिट पूरा किया जाना चाहिए। इसमें पार्कों में पर्याप्त रोशनी, सुरक्षा, नियमित गश्त और साफ-सफाई पर फोकस किया जाना चाहिए। उपराज्यपाल का...