नई दिल्ली, अगस्त 5 -- हेमलता कौशिश, नई दिल्ली दिल्ली हाई कोर्ट ने राष्ट्रीय राजधानी के सभी पुलिस थानों में कार्यरत महिला पुलिसकर्मियों के लिए उपलब्ध विशेष महिला शौचालयों व कार्यशील सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीनों का सर्वे कराने का निर्देश दिया। मुख्य न्यायाधीश देवेन्द्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस तेजस करिया की खंडपीठ ने दिल्ली पुलिस आयुक्त को 6 हफ्ते के भीतर यह सर्वे पूरा करने का आदेश दिया है।दिल्ली पुलिस से मांगी रिपोर्ट पीठ ने निर्देश दिया कि सर्वे के बाद दिल्ली पुलिस रिपोर्ट दाखिल करे, जिसमें यह बताया जाए कि पुलिस थानों में इन सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए क्या-क्या कदम उठाए जाएंगे। साथ ही एक शपथपत्र भी दाखिल करने को कहा गया है, जिसमें यह जानकारी दी जाए कि अदालत के आदेश के अनुपालन के लिए इस अवधि में क्या कार्रवाई की गई।याचिका में...