नई दिल्ली, अक्टूबर 2 -- दिल्ली का एक ऐसा अनोखा चुनाव, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही है। ये चुनाव नेताओं के बीच नहीं, बल्कि दिल्ली की सड़कों के लाड़ले और भारी-भरकम डॉग्स के बीच था.बीते दो हफ्तों से जारी ये चुनाव फिलहाल खत्म हुआ और विनर कौन है...इसका भी ऐलान हो चुका है। बता दें कि, ये चुनाव 64 गोलमटोल डॉग्स के बीच शहर के सबसे 'चंकी डॉग' को चुनने का था। इस चुनाव में लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। शुक्रवार शाम को सामने आए नतीजों में दिल्ली के सबसे मोटे कुत्तों की इस मजेदार रेस में हौज खास के एसडीए मार्केट की चहेती 'गोला' ने बाजी मार ली है।जानें किसने मारी इस अनोखे चुनाव में बाजी हौज खास के एसडीए मार्केट में रहने वाली गोला ने साकेत के गूगू समेत 62 दूसरे कुत्तों को पीछे छोड़ते हुए यह खिताब अपने नाम किया। गोला को कुल 94 हजार वोटों में ...