दिल्ली के संगम विहार में पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या की, दो साल पहले हुई थी शादी
नई दिल्ली, जून 26 -- दक्षिण दिल्ली के संगम विहार स्थित तिगड़ी इलाके में गुरुवार शाम एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी 30 वर्षीय पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि दोनों की शादी करीब दो साल पहले हुई थी। मृतका के परिवार वालों का आरोप है कि दामाद शुभम का किसी दूसरी महिला के साथ अफेयर था, जिसके कारण अक्सर दोनों पति-पत्नी के बीच बहस होती थी। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। यह भी पढ़ें- गर्लफ्रेंड पर ताने से भड़का 15 साल का लड़का, सहकर्मी की कैंची से गोदकर हत्या पुलिस के अनुसार, हत्या के आरोपी शुभम राजपूत ने आपसी विवाद के बीच अपनी पत्नी को चार गोलियां मारीं। पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.