नई दिल्ली, नवम्बर 17 -- दिल्ली में शाहदरा के ज्वाला नगर इलाके में आज सुबह एक दो मंजिला मकान की छत गिरने से दो लोगों की मलबे में दबकर मौत हो गई और 4 लोग घायल हो गए। वहीं, कई लोगों के अब भी मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घायलों को डॉक्टर हेडगेवर अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। पुलिस और स्थानीय लोग रेस्क्यू में जुटे हैं। दिल्ली फायर सर्विस से मिली जानकारी के मुताबिक, आज सुबह 10:13 बजे शाहदरा के ज्वाला नगर की गली नंबर 6 में पीर बाबा मजार के पास एक मकान ढहने की सूचना मिली थी। इसके बाद दमकल की 4 गाड़ियों को तुरंत मौके पर भेजकर रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों में तीन साल का बच्चा और 35 साल का युवक शामिल हैं। मृतक बच्चे का परिवार इस कमान में किराये पर रहता था। मृतकों की पहचान पिंटू (35) और ब...