शिमला, अगस्त 23 -- हिमाचल प्रदेश के शिमला शहर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, यहां के रिज मैदान इलाके में महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास एक शख्स ने शुक्रवार को नोटों की बारिश कर दी। जिसके बाद वहां लोगों की भीड़ लग गई और वे उसका वीडियो बनाने लगे। सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात तो यह है कि इन नोटों को उठाने के लिए कोई इंसान आगे नहीं आया। बल्कि वहां मौजूद लोगों ने इस बारे में पुलिस को खबर कर दी। जिसके बाद पुलिस ने आकर सड़क पर पड़े उन नोटों को उठवाया और उन्हें उड़ाने वाले उस शख्स को अपने साथ थाने ले गई। हालांकि पूछताछ के बाद पुलिस ने वह सारी राशि उसी व्यक्ति को वापस उसी शख्स को दे दी। पुलिस के अनुसार शख्स ने करीब 19 हजार रुपए की रकम उड़ाई थी, जो उसे वापस कर दी गई। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।वहां खड़े लोगों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.