दिल्ली के व्यापारिक संगठन CTI ने 800 से ज्यादा एसोसिएशनों को लिखा पत्र, बड़े खतरे की ओर दिलाया ध्यान
नई दिल्ली, मई 29 -- राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी और बढ़ते पावर लोड के बीच एयर कंडीशनर (AC) में होने वाले धमाकों की घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। इन्हीं घटनाओं को बेहद गंभीरता से लेते हुए ट्रेडर्स बॉडी 'चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री' (CTI) ने शुक्रवार को दिल्ली के सभी व्यापारियों और बाजार संघों के लिए एक एडवाइजरी जारी की। जिसमें उनसे आग्रह किया गया कि शहर में बढ़ते तापमान और बिजली के बढ़ते लोड को देखते हुए, वे अपने एयर कंडीशनर की उचित जांच और सर्विसिंग केवल प्रशिक्षित तकनीशियनों से ही कराएं। यह एडवाइजरी उस घटना के एक दिन बाद जारी की गई है, जिसमें शहर के हौज खास स्थित एक घर में AC यूनिट फटने से एक रिटायर्ड IAS अधिकारी की मौत हो गई थी। इस घटना ने गर्मियों के दौरान AC से जुड़ी सुरक्षा जोखिमों को लेकर व्यापारियों और लोगों के बीच चिंता प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.