दिल्ली के विश्व के सबसे बड़े संग्रहालय में सजेगा प्रयागराज का कला वैभव
प्रयागराज, सितम्बर 10 -- दिल्ली में बन रहे देश के महत्वाकांक्षी 'युग युगीन भारत' संग्रहालय में प्रयागराज के इलाहाबाद संग्रहालय की दुर्लभ और ऐतिहासिक कलाकृतियों की भी झलक दिखाई देगी। वर्ष 2027 में प्रस्तावित इस संग्रहालय के उद्घाटन की तैयारियों के बीच इलाहाबाद संग्रहालय से करीब 60 अलंकृत एवं महत्वपूर्ण कलाकृतियों को प्रदर्शनी के लिए भेजने की तैयारी है। इनमें प्रस्तर, मृद, आधुनिक कला, लघु चित्र और अन्य महत्वपूर्ण कलाकृतियां शामिल हैं। यहां संरक्षित इन कलाकृतियों को देश के इतिहास, कला और संस्कृति की विविधता को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से प्रस्तावित दिल्ली संग्रहालय में रखा जाना है। इसके लिए संस्कृति मंत्रालय की ओर से पत्र यहां पर भेजा जा चुका है। संग्रहालय स्तर पर कलाकृतियों का चयन और उनकी सूची तैयार भी की जा चुकी है। युग युगीन संग्रहालय क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.