नई दिल्ली, मई 3 -- पूर्वी दिल्ली के शाहदरा के पॉश इलाके विवेक विहार में रविवार को AC में ब्लास्ट के बाद एक 4 मंजिला रिहायशी बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हैं। अब तक 3-4 शव मिले हैं। बिल्डिंग में सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद शाहदरा डिस्ट्रिक्ट के डीसीपी राजेंद्र प्रसाद मीणा भी घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि विवेक विहार में चार मंजिला बिल्डिंग के एक घर में आग लग गई, जिसमें दूसरी मंजिल पर लोग मारे गए। अब तक 3-4 लाशें मिली हैं, और बाकी लोगों की तलाश जारी है। हम अभी भी तलाश कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...