नई दिल्ली, अप्रैल 11 -- उत्तर-पश्चिम दिल्ली के वजीरपुर इलाके में शनिवार को एक पुराने मकान की बालकनी गिरने से पांच साल के एक बच्चे की मौत हो गई और एक बच्ची घायल हो गई।पुलिस के अनुसार, भारत नगर पुलिस थाने में जेजे कॉलोनी में एक झुग्गी के गिरने की सूचना पीसीआर के माध्यम से मिली। पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और इस घटना में घायल हुए दो बच्चों को दीप चंद बंधु अस्पताल ले गई, जहां पांच साल के दिव्यांशु को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि 10 साल की रिंकी का इलाज चल रहा है। यह भी पढ़ें- दिल्ली में कुतुब मीनार के पास कई रास्तों पर नो एंट्री, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी पुलिस ने बताया कि अपराध शाखा की टीम और एफएसएल के अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और सबूत इकट्ठा किए। पुलिस ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.