दिल्ली के लोधी कॉलोनी के एक घर में लगी आग, मां और 2 बेटियों की जिंदा जलकर मौत
नई दिल्ली, जुलाई 21 -- राजन शर्मा, नई दिल्ली राजधानी दिल्ली की लोधी कॉलोनी थाना अंतर्गत आने वाली बीके दत्त कॉलोनी के एक घर में आग लगने से एक महिला और उसकी दो बेटियों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर हादसे की जांच शुरू कर दी है। दिल्ली फायर सर्विस ने बताया कि मंगलवार सुबह 10:21 बजे लोधी रोड पर चावला स्वीट्स के सामने बीके दत्त कॉलोनी के B-ब्लॉक स्थित एक घर में आग लगने की सूचना मिली थी। इस पर दमकल की तीन गाड़ियों को तुरंत मौके पर भेजा गया। एसटीओ मनोज ने बताया कि मकान की तीसरी मंजिल पर एक फ्लैट में आग लगी है और वहां 3 लोग मृत पाए गए हैं। मृतकों में एक महिला और 2 बच्चे शामिल हैं। मृतकों की अभी पहचान नहीं हो सकी है। आग पर काबू पा लिया गया है और कूलिंग ऑपरेशन जारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.