दिल्ली के लोगों को मिलेगी जाम से राहत, प्रवेश वर्मा ने बताया किस प्रोजेक्ट के तहत यमुना पर बनाए जाएंगे दो पुल
नई दिल्ली, जून 18 -- दिल्ली वासियों को सड़कों पर जाम और भीड़भाड़ से मुक्ति दिलाने और उनके आवागमन को सुलभ बनाने के लिए राज्य सरकार ने यमुना नदी पर दो और पुल बनाने की योजना बनाई है। लोक निर्माण विभाग (PWD) के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने इस बारे में जानकारी देते हुए गुरुवार को बताया कि सरकार ने हाल ही में हुई एक बैठक में एलिवेटेड रिंग रोड के पहले पैकेज को मंजूरी दे दी। उन्होंने बताया कि करीब 55 किलोमीटर लंबे इस प्रोजेक्ट का मकसद मौजूदा रिंग रोड के ऊपर एलिवेटेड कॉरिडोर बनाकर कनेक्टिविटी बढ़ाना, मुख्य चौराहों पर भीड़ कम करना और टिकाऊ शहरी परिवहन को बढ़ावा देना है। प्रवेश वर्मा ने आगे बताया कि, 'इस प्रोजेक्ट के पहले चरण के लिए DPR (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) तैयार करने को भी मंजूरी दे दी गई है, जिसमें आजादपुर से आश्रम तक के इलाके शामिल हों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.