नई दिल्ली, फरवरी 7 -- राष्ट्रीय राजधानी की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा लोगों के सफर को और सुगम बनाने की दिशा में दिल्ली सरकार एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। इसी सिलसिले में शनिवार को एक बड़ी घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि रविवार से राजधानी की सड़कों पर 500 नई इलेक्ट्रिक बसें उतारी जाएंगी। इस बारे में उन्होंने पश्चिमी दिल्ली जिले के मटियाला विधानसभा क्षेत्र में 400 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास करने के दौरान ऐलान किया। मटियाला विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली देश का ऐसा शहर बन चुका है जहां सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक बसें संचालित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि रविवार को 500 नए वाहनों को हरी झंडी दिखाने के बाद राजधानी में ई-बसों की कुल संख्या बढ़कर 4,000 हो जाएगी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.