काशीपुर, मार्च 3 -- काशीपुर, संवाददाता। होली पर्व पर दिल्ली के आनंद विहार बस अड्डे पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए काशीपुर डिपो से छह अतिरिक्त बसों को लगाया गया है। वहीं, देहरादून रूट पर भी दो अतिरिक्त बसों का संचालन हो रहा है। होली पर दिल्ली से पहाड़ जाने वाले यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। आनंद विहार बस अड्डे पर यात्रियों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। इसी को देखते हुए काशीपुर डिपो की ओर से यात्रियों को सुविधा देने के लिए अतिरिक्त छह बसों का संचालन किया जा रहा है। यात्रियों की संख्या को देखते हुए उत्तराखंड परिवहन निगम के अलावा यूपी रोडवेज की बसें भी रामनगर, हल्द्वानी रूटों पर चल रही है। काशीपुर डिपो के सहायक महाप्रबंधक नवीन आर्य ने बताया कि काशीपुर से रोजाना 14 बसों का संचालन दिल्ली रूट पर होता है। दिल्ली मे...