दिल्ली के लिए 25 सवारियां पूरी होने के इंतजार में खड़ी रहीं बसें
शाहजहांपुर, जून 19 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। रोडवेज बसों को 25 सवारियां पूरी होने के बाद ही रवाना करने की व्यवस्था को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। गुरुवार सुबह दिल्ली के आनंद विहार जाने वाली बसों के यात्रियों को करीब दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा, जिससे उनमें नाराजगी देखी गई। सुबह करीब सात बजे आनंद विहार के लिए जाने वाली कई बसों में यात्री बैठ चुके थे। यात्रियों का कहना था कि वह एक घंटे से अधिक समय से बसों में बैठे हुए थे, लेकिन बसों को रवाना नहीं किया जा रहा था। इंतजार लंबा होने पर यात्रियों ने नाराजगी जताई और जल्द बसें संचालित करने की मांग की। बाद में करीब दो घंटे के इंतजार के बाद बसों को दिल्ली के लिए रवाना किया गया। एआरएम अरुण कुमार ने बताया कि 25 से कम सवारियां लेकर बसों का संचालन करने पर निगम को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। उन्होंने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.