मुरादाबाद, अगस्त 25 -- मुरादाबाद। रक्षाबंधन को लेकर रोडवेज ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मुरादाबाद और पीतलनगरी डिपो की ओर से 100 अतिरिक्त बसें रक्षाबंधन के मौके पर दौड़ाई जाएंगी। दिल्ली और हरिद्वार रूट पर 40-40 अतिरिक्त बसों का संचालन होगा। बरेली रूट पर 20 बसें निर्धारित की गई हैं। परिवहन निगम ने रक्षाबंधन के लिए तैयारियां कर ली हैं। छह दिन के लिए रोस्टर प्लान बनाया है। दिल्ली के लिए पांच और बरेली के लिए हर 10 मिनट में बस मिलेगी। 100 किमी की दूरी वाले शहरों के लिए भी बसों के 25 फीसदी फेरे बढ़ा दिए हैं। चालक-परिचालक और कर्मचारियों की छह दिन के लिए अवकाश निरस्त कर दिए हैं। यह भी पढ़ें- Orai News: रक्षाबंधन पर बढ़ाए अतिरिक्त बसों के फेरे, बहनों को नहीं होगी परेशानी तय किमी बस चलाने पर प्रोत्साहन राशि भी मिलेगी।क्षेत्रीय प्रबंधक अंबरीन अख्तर ने...