प्रयागराज, मार्च 29 -- नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) का समर शेड्यूल लागू हो गया। नए शेड्यूल में प्रयागराज से दिल्ली के लिए सप्ताह में छह दिन ही विमान सेवा तय की गई है। रविवार से लागू समय सारिणी के अनुसार एयरपोर्ट पर सभी विमानों का संचालन नए समय पर शुरू हो गया है। समर शेड्यूल में अकासा की मुंबई की उड़ान ही एकमात्र ऐसी सेवा है, जो सप्ताह के सातों दिन संचालित होगी। वहीं इंडिगो की दिल्ली और मुंबई उड़ान शनिवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी। इंडिगो की बेंगलुरु उड़ान सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और रविवार को ही उपलब्ध रहेगी, जबकि भुवनेश्वर और हैदराबाद के लिए उड़ान सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और रविवार को निर्धारित की गई है। विमानन कंपनी एलायंस एयर ने भी यात्रियों को निराश किया है। समर शेड्यूल में दिल्ली और बिलासपुर की उड़ान सप्ताह मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.