कन्नौज, मार्च 15 -- तिर्वा, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के कपूरापुर गांव के निकट खड़े एक आम के पेड़ पर ग्रामीण का शव लटकता मिला। शव लटकता देख ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी।कोतवाली क्षेत्र के गंभीरपुर्वा गांव निवासी मनोज कुमार (32) दिल्ली में रहकर एक प्राईवेट कंपनी में नौकरी करता था। रविवार की दोपहर पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद होने पर मनोज दिल्ली जाने की बात कहकर घर से निकल आया। कुछ देर बाद युवक का शव कपूरापुर गांव के निकट नदी किनारे एक आम के पेड़ पर लटकता मिला। खेत में काम कर रहे ग्रामीणों ने युवक के परिजनों को सूचना दी। जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंच गए। मामले में कोतवाली प्रभारी संजय शुक्ला ने बताया कि उनको मामले की जानकारी नहीं है। जानकारी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.