सोनभद्र, मई 23 -- सोनभद्र, संवाददाता। आस्था संस्कृति परंपरा की रक्षा एवं जनजाति जन जागृति के लिए राष्ट्रीय आयोजन लाल किला मैदान दिल्ली में 24 मई को आयोजित किया गया है। इसमें भारत सरकार के गृहमंत्री आयोजन के मुख्य अतिथि रहेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ सोनभद्र के करमा नृत्य एवं पारंपरिक पूजा पाठ से प्रारंभ होगा। दिल्ली के लाल किला मैदान में सोनभद्र के आस्था सांस्कृतिक परंपरा का मंचन होगा। सोनभद्र से लगभग 5000 जनजाति लोग कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए विभिन्न साधनों से रवाना हुए। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री संजीव कुमार गोंड और भाजपा के जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर के कार्यक्रम में जाने वाले साधनों को रवाना किया। यह भी पढ़ें- डिलिस्टिंग रैली में भाग लेने के लिए 400 आदिवासी समुदाय के लोग दिल्ली रवाना कार्यक्रम जनजाति सुरक्षा म...