दिल्ली के राजिंदर नगर में घर के अंदर मृत मिलीं 2 बुजुर्ग महिलाएं, बदबू आने पर पता चला
नई दिल्ली, मई 28 -- दिल्ली के राजिंदर नगर में सनसनीखेज मामला सामने आया है। आर ब्लॉक में दो बुजुर्ग महिलाएं घर के अंदर मृत पाई गईं। दोनों महिलाओं की उम्र 80 साल से ज्यादा बताई जा रही है। दिल्ली पुलिस और फोरेंसिक टीमें मामले की जांच कर रही हैं। दोनों शव घर के अलग-अलग हिस्सों में मिले। उन पर न तो चोट के कोई निशान थे और न ही घर में किसी के जबरदस्ती घुसने का कोई संकेत मिला है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, इस घटना का पता तब चला जब घर की घरेलू सहायिका वहां पहुंची। उसे घर से बदबू आने का एहसास हुआ। मृत महिलाओं की पहचान सरोज और चंद्रकांता के रूप में हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.