नई दिल्ली, फरवरी 24 -- दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली सरकार के राजस्व विभाग में 272 अतिरिक्त पदों के सृजन को मंजूरी दे दी है। यह फैसला दिल्ली में हुए उस प्रशासनिक पुनर्गठन को देखते हुए लिया गया है, जिसके बाद यहां जिलों और उपमंडलों (सबडिवीजन) की संख्या में वृद्धि की गई थी। दरअसल प्रशासनिक कामकाज को सुचारू रूप से चलाने के लिए पिछले साल दिसंबर में दिल्ली सरकार ने जिलों का पुनर्गठन किया था, जिसके बाद जिलों की संख्या 11 से बढ़कर 13 हो गई थी। साथ ही सब डिविजनों की संख्या भी 22 से बढ़कर 39 हो गई थी। अधिकारियों ने बताया कि नई बनाई गई पोस्ट में डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट और एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट के दो-दो, आठ सब-डिवीजनल मजिस्ट्रेट, छह सब-रजिस्ट्रार, 16 तहसीलदार, 22 नायब तहसीलदार, सीनियर और जूनियर असिस्टेंट के 42-42 और अकाउंट्स, प्ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.