बेगुसराय, मार्च 27 -- खोदावंदपुर ,निज संवाददाता। दिल्ली के रवि भारद्वाज हत्याकांड के फरार मुख्य शूटर को गुरुवार की रात दिल्ली पुलिस एवं खोदावंदपुर पुलिस के द्वारा संयुक्त रूप से की गई कार्रवाई में फफौत गांव से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार बदमाश दिल्ली के कुख्यात टिल्लू ताजपुरिया गैंग का मुख्य शूटर आकाश उर्फ बिट्टू उर्फ खुड्डी है जो दिल्ली के नांगल ठाकरान क्षेत्र का रहनेवाला है। यह जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए इस बदमाश पर विगत 19 मार्च को दिल्ली के रवि भारद्वाज की गोली मारकर हत्या करने का आरोप है। हत्याकांड को अंजाम देकर यह बदमाश फरार हो गया था। हत्याकांड से संबंधित बवाना थाना कांड संख्या 124/ 26 दिनांक 20 मार्च 2026 के मुख्य अभियुक्त इस बदमाश की तलाश दिल्ली पुलिस को बेसब्री से थी। इस बदमाश के दिल्ली...