दिल्ली के रघुवीर नगर में गोदाम में ई-रिक्शा की बैट्री फटने से लगी आग, मामा-भांजे की जिंदा जलकर मौत
नई दिल्ली, अगस्त 17 -- राजन शर्मा, नई दिल्ली पश्चिमी दिल्ली के रघुबीर नगर में सोमवार तड़के एक गोदाम में ई-रिक्शा की बैट्री फटने से भीषण आग लग गई। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई। आग पर काबू पा लिया गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर घटना की जांच शुरू कर दी है। बताया गया है कि दोनों मृतक ई-रिक्शा चालक थे और उस जगह पर पोर्टेबल ई-रिक्शा बैटरी चार्ज कर रहे थे। दिल्ली फायर सर्विस (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया कि आज सुबह 4:42 बजे रघुबीर नगर में मस्जिद गुरुद्वारा रोड पर स्थित एक गोदाम नंबर R-17A में आग लगने की सूचना मिली थी। आग बिल्डिंग की पहली मंजिल पर लगी थी। इस बिल्डिंग में ग्राउंड फ्लोर के अलावा चार और मंजिलें हैं। ई-रिक्शा की बैट्री फटने के बाद वहां रखे घरेलू सामान में आग लग गई। यह भी पढ़ें- दिल्ली में आग को रोकने के उपाय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.