फरीदाबाद, अप्रैल 2 -- फरीदाबाद,संवाददाता। पल्ला क्षेत्र के रोशन नगर में महिला मित्र से मिलने गए दिल्ली के 27 वर्षीय युवक की चाकू से घोंपकर हत्या कर दी गई। वारदात बुधवार रात करीब 10 बजे की है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर एक नाबालिग सहित पांच आरोपितों को पकड़ लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। हत्या की वजह अभी पता नहीं चल सका है। मृतक की पहचान दिल्ली के जैतपुर विस्तार स्थित एकता विहार निवासी मानस राय के रूप में हुई है। वह चंडीगढ़ में एक निजी कंपनी में कार्यरत था। पुलिस के अनुसार, मानस राय की दोस्ती रोशन नगर में रहने वाली एक युवती से थी। बुधवार रात वह अपने दोस्त हर्ष के साथ युवती से मिलने उसके घर गया था।पुलिस को दी शिकायत में मृतक के पिता राजकुमार राय ने बताया कि घर पर बातचीत के दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसी...