आशीष सिंह, जून 24 -- दिल्ली के निगम बोध घाट से सटे यमुना बाजार इलाके में रहने वाले लोगों के घरों पर धवस्तीकरण यानी बुलडोजर ऐक्शन का खतरा मंडराने लगा है। निवासियों का आरोप है कि घरों में पानी का कनेक्शन काट दिया गया है। साथ ही, उन्हें बुधवार रात तक घर खाली करने को कहा गया था। ऐसे में कुछ लोगों ने यहां से अपना सामान हटाया दिया है, जबकि अब भी कई लोग यहां रह रहे हैं। लोगों में कार्रवाई को लेकर भय का माहौल देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने कहा कि रात की नींद ही उड़ गई है।बुलडोजर ऐक्शन का डर स्थानीय निवासी गणेश ने बताया कि सूचना मिल रही है कि गुरुवार सुबह धवस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की जाएगी। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि यह नोटिस यमुना बाजार घाट नंबर दो से 32 के लिए है। साथ ही, यहां से हटाए जाने वाले लोगों के लिए दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड के ...