नई दिल्ली, फरवरी 9 -- दिल्ली के मोती नगर स्थित डीडीए पार्क में रविवार शाम को चाकूबाजी की दो अलग-अलग घटनाएं हुईं जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। इन हमलों में एक नाबालिग लड़के की मौत हो गई जबकि मोहम्मद दानिश नाम का एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल दानिश को बेहतर इलाज के लिए एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इन मामलों की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।एक ही पार्क में चाकूबाजी की दो वारदातें पुलिस ने बताया कि मोती नगर इलाके के एक पार्क में रविवार को चाकूबाजी की दो अलग-अलग वारदातें हुईं। इन वारदा में एक लड़के की जान चली गई जबकि एक अन्य शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस को शाम के समय अस्पताल से जानकारी मिली कि इंद्रलोक के रहने वाले एक नाबालिग को मृत अवस्था में लाया गया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.