नई दिल्ली, मार्च 5 -- दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके में शादी समारोह के बाहर अंधाधुंध फायरिंग कर 18 साल के इशांत उर्फ इशू की बेरहमी से हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता मोहित पाल को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके साथ शामिल सात नाबालिगों को भी हिरासत में लिया गया है। हत्याकांड पर पुलिस का कहना है कि हमलावर किसी और को मारने आए थे, लेकिन 'गलत पहचान' के चलते उन्होंने इशांत को गोलियों से भून डाला। वारदात 22 फरवरी की रात आजादपुर स्थित एमसीडी कॉलोनी के गेट पर हुई थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक खून से लथपथ हालत में सड़क पर पड़ा है। जब टीम मौके पर पहुंची, तो वहां का मंजर खौफनाक था। इशांत को कई गोलियां लगी थीं और पास ही एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल और स्कूटर लावारिस हालत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.