दिल्ली के मालवीय नगर होटल अग्निकांड मामले में पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट, इन तीन लोगों को बनाया आरोपी
नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- रिपोर्ट- निखिल पाठक दिल्ली के मालवीय नगर स्थित फ्लोरिश होटल में हुए भीषण अग्निकांड के मामले में दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को होटल मालिक समेत तीन आरोपियों के खिलाफ साकेत कोर्ट में आरोपपत्र दाखिल कर दिया। तीन जून को हुई इस दुर्घटना में 13 विदेशियों समेत 22 लोगों की मौत हुई थी। पुलिस के मुताबिक मामले की जांच जारी है और इस मामले में पूरक आरोपपत्र भी दाखिल किया जा सकता है। ड्यूटी मजिस्ट्रेट अरीबा खान की अदालत ने आरोपपत्र पर विचार के लिए तीन सितंबर का दिन निर्धारित किया है। पुलिस ने आरोपपत्र में होटल मालिक लोकेश बजाज, होटल के अकाउंटेंट बताए गए जय मिश्रा और कुक केसर नेगी को आरोपी बनाया है। मंगलवार को जय को न्यायिक हिरासत से अदालत में पेश किया गया। होटल मालिक लोकेश बजाज भी न्यायिक हिरासत में है, लेकिन फिलहाल अस्पताल में भर्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.