राजन शर्मा, मार्च 5 -- दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में गुरुवार शाम दो बहनों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दिल्ली पुलिस ने घर के अंदर से दोनों के शव बरामद किए, जबकि उनकी मां बेहोश हालत में मिलीं। उन्हें तुरंत अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार गुरुवार शाम करीब 6:10 बजे मालवीय नगर थाने में एक कॉल प्राप्त हुई, जिसमें बताया गया कि एक घर का दरवाजा काफी देर से नहीं खुल रहा है और अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। घर का दरवाजा अंदर से बंद था, जिसे पुलिस ने खोलकर अंदर प्रवेश किया। जांच के दौरान घर के अलग-अलग कमरों में दो महिलाओं के शव मिले। एक महिला के चेहरे पर तकिया रखा हुआ था, जबक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.