नई दिल्ली, जनवरी 22 -- दिल्ली में कई खूबसूरत चीजें हैं, जो देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। लेकिन एक महल भी है, जिसे भूतिया कहा जाता है और लोग रात में यहां नहीं जाते हैं। इस महल के बारे में कई सारी बातें फैलाई गई हैं, अब वो झूठ है या सच ये किसी को भी नहीं पता। दिल्ली के चाणक्यपुरी में खंडहर हो चुका महल है जिसका नाम है मालचा महल। दरअसल, ये महल नहीं बल्कि पहले एक शिकारगाह था, जहां राजा-महाराजा शिकार की तलाश में आते थे। लेकिन अब इसे लोग मालचा महल के नाम से ही जानते हैं और दूर से ही खंडहर जैसी इमारत दिखाई देती है। महल तक जाने का रास्ता भी सुनसान और झाड़ियों से भरा हुआ है कि लोग वहां जाने की हिम्मत न करें। मालचा महल को लेकर कहानी मशहूर है कि यहां बेगम विलायत अपने बेटे-बेटी और 11 विदेशी ब्रीड वाले कुत्तों के साथ रहती थीं। चलिए बताते हैं इस ...